खटीमा। नागरिक चिकित्सालय खटीमा में प्रसूति के लिए आई गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई है। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। महिला इस्लाम नगर निवासी बतायी जा रही है।
परिजनों का गर्भवती महिला को रुद्रपुर ले जाने से इनकार कर दिये जाने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन के हाथ पैर फूल गये। गर्भवती महिला के परिजनों को बड़ी मुश्किल से समझा कर रुद्रपुर भेजा गया।
हॉस्पिटल स्टाफ के कई कर्मचारी पॉजिटिव महिला के संपर्क में आये थे।
गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आपात कालीन सेवा 108 को भी ब्रेक डाउन कर दिया गया है। 108 आपातकालीन सेवा से महिला घर से अस्पताल आयी थी।
108 सेवा और पूरे अस्पताल को किया सेनेटराइज़ किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


