गरमपानी : एक बार फिर क्वारब पुल के पास आया मलबा, देखें वीडियो

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी | एक बार फिर अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र क्वारब में लैंडस्लाइड हुआ, जिससे सड़क के दोनों ओर लगभग 15…

quarab bridge 7 SEP 23

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी | एक बार फिर अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र क्वारब में लैंडस्लाइड हुआ, जिससे सड़क के दोनों ओर लगभग 15 मिनट ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। सड़क पर आए मलबे को जेसीबी से हटवाया गया। फिलहाल यातायात सुचारू है। लैंडस्लाइड का एक वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि 31 अगस्त की देर रात 10 बजे करीब नैनीताल अल्मोड़ा को जोड़ने वाले क्वारब पुल पर अल्मोड़ा की ओर से भारी मलबा आया था। जहां आज गुरुवार को एक बार पहाड़ी से मलबा आने से यात्रियों में भय का माहौल बना है।

गनीमत रही कि जिस दौरान पहाड़ी से मलबा आया वहां से कोई गुजर नहीं रहा था। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। खतरें की स्थिति बनी हुई है। लगातार हो रहे लैंडस्लाइड पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरसी उपाध्याय ने प्रभावित क्षेत्र क्वारब पुल का निरीक्षण किया था। नीचे वीडियो में देखें क्या बोले वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरसी उपाध्याय…

क्वारब पुल से संबंधित पूर्व प्रकाशित खबरें…

अच्छी खबर: अल्मोड़ा जिले को मिली 08 मोबाइल एंबुलेंस – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *