गज़ब : कहा बैग में कपड़े हैं, तलाशी में मिला 03 लाख से अधिक का गांजा

0
गज़ब : कहा बैग में कपड़े हैं, तलाशी में मिला 03 लाख से अधिक का गांजा
गज़ब : कहा बैग में कपड़े हैं, तलाशी में मिला 03 लाख से अधिक का गांजा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पिंचा के सख्त आदेशों के अनुपालन में इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ तबाड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। अबकी बार भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त चेकिंग में एक नशा तस्कर के पिट्ठू बैग से कुल 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है,​ जिसकी कीमत 3,31,000 बताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग की गई। इस दौरान चौड़ी घट्टी में 01 युवक पिट्ठू बैग के साथ दिखायी दिया।

पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई तो युवक से बैग में रखे सामान के बारे में जानकारी की गयी। तो वह सकपकाकर निजी सामान व कपड़े होना बता रहा था। बैग को चेक किया गया तो युवक इबरान के बैग से 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर युवक को गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपी इबरान उम्र 23 साल पुत्र हमीद निवासी कचनाल गाजी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना भतरौजखान से से अपर उनि करतार सिंह, कांस्टेबल श्रवण कुमार, सुदर्शन नयाल तथा एसओजी अल्मोड़ा से अवधेश कुमार व परवेज अली शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS