HomeUttarakhandAlmoraभिकियासैंण : ग्रामीण अंचलों में भी मनाई गई गांधी जयंती, रापड़ में...

भिकियासैंण : ग्रामीण अंचलों में भी मनाई गई गांधी जयंती, रापड़ में बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

आजादी के अमृत महोत्सव सहित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। ग्रामीण अंचलों में ग्राम पंचायतों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भिकियासैंण विकासखंड के ग्राम पंचायत गंगोड़ा स्थित प्राइमरी पाठशाला रापड़ में आम बैठक का आयोजन किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यहां सभी लोगों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यों को याद किया। इस मौके पर स्वच्छता अभियान पर व्यापक चर्चा हुई, देशव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया। समन्वयक दिनेश चंद्र नैनवाल ने सरकार की ओर से स्वच्छता के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। जल योजना के बारे में बताया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी दिनेश चंद्र पांडेय ने महात्मा गांधी ग्रामीण स्वरोजगार योजना के मानकों तथा कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों को रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पंचायत विकास अधिकारी एचएस बिष्ट ने राशन कार्डों का सत्यापन किया। विकासखंड के पंचायत विकास अधिकारी ने भी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर गांव के विकास के लिए प्रस्ताव दिए गए। विभिन्न मदों से प्राप्त होने वाली सुविधाओं का विवरण दिया गया। ग्रामीणों ने समस्याएं रखी। कार्यक्रम में उप प्रधान दीपक नेगी सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द्र, चन्द्र प्रकाश, रघुवर सिंह नेगी, पान सिंह नेगी, गोपाल राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments