HomeCrimeरामनगर : 11 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, 02 लाख से अधिक...

रामनगर : 11 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, 02 लाख से अधिक बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। पीरुमदारा चौकी पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल दो लाख सात हजार दो सौ सत्तर रुपये बरामद हुए हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समय—समय पर जारी दिशा—निर्देर्शों के अनुपालन में तमाम थाना व चौकी प्रभारी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिरूमदारा एसआई सुनील धानिक मय पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही की। टीम ने हार-जीत की बाजी लगा रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

ढाबा वैली रेस्टोरेंट में चल रहा था जुआ

हिम्मतपुर पीरुमदारा स्थित ढाबा वैली रेस्टोरेण्ट मे जुआ खेलते पाए जाने पर 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में भूपाल दत्त पुत्र स्व. सीता राम नि. चोरपानी रामनगर, नरेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व. मान सिंह रावत नि. उदयपुरी चोपडा पीरुमदारा रामनगर, किशन पुत्र बिसन राम नि. भवानीगंज रामनगर जिला नैनीताल, अंकित पुत्र राम बहादुर नि. शांति कुंज बद्री बिहार तृतीय पीरुमदारा रामनगर, राज कुमार सैनी पुत्र नन्हें सिंह सैनी नि. गड्डा कालोनी काशीपुर जिला उधम सिंह नगर, अभिषेक रावत पुत्र विक्रम रावत नि. बद्री बिहार पीरुमदारा रामनगर जिला नैनीताल, फइयाद हुसैन पुत्र रफीक उल्ला नि. धनोरी पट्टी प्रतापपुर काशीपुर जिला उधम सिंह नगर, अर्जुन पुत्र वेद पाल सिंह नि. भवानीगंज रामनगर जिला नैनीताल, प्रदीप कुमार पुत्र रेवाधन नि. हिम्मतपुर ब्लॉक पीरुमदारा रामनगर, हुकम सिंह पुत्र डोरी सिंह नि. हिम्मतपुर ब्लॉक पीरुमदारा रामनगर तथा मो. इमरान पुत्र बल्लन ठेकेदार नि. गुल्लरघट्टी रामनगर जिला नैनीताल शामिल हैं।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी पीरुमदारा एसआई सुनील धानिक, एसआई गणेश जोशी, हेड कांस्टेबल कुंवर पाल तथा कांस्टेबल विनीत चौहान, संजय दोसाद व भूपेन्द्र पाल शामिल रहे। इधर एसएसपी नैनीताल ने जारी संदेश में कहा कि ऐसी अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments