HomeUttarakhandAlmoraजी.डी. जोशी बने पुलिस उपाधीक्षक सर्किल अल्मोड़ा, विमल प्रसाद रानीखेत

जी.डी. जोशी बने पुलिस उपाधीक्षक सर्किल अल्मोड़ा, विमल प्रसाद रानीखेत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय से स्थानान्तरण होकर अल्मोड़ा आये पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी को पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल अल्मोड़ा बनाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी पूर्व में भी जनपद अल्मोड़ा में उपनिरीक्षक अभिसूचना के पद पर नियुक्त रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त जनपद टिहरी, सीपीओ बनबसा, अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में निरीक्षक के पद पर नियुक्त रहे हैं।
वर्तमान में सर्किल अल्मोड़ा पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद का पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत के पद पर स्थानान्तरण किया गया है।

पति विदेश गया, प्रेमी की मौत के 2 घंटे बाद प्रेमिका ने किया सुसाइड

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments