HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : पेटशाल में गुलदार का शिकार बनी महिला का अत्यंत...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : पेटशाल में गुलदार का शिकार बनी महिला का अत्यंत गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, आदमखोर घोषित, शिकारी को भेजा बुलावा

अल्मोड़ा। यहां भैसियाछाना ब्लॉक के पेटशाल में देर रात गुलदार द्वारा मारी गई महिला के क्षत—विक्षत शव का आज अत्यंत गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। गुलदार को आदमखोर घोषित किया जा चुका है तथा शिकारी को बुलावा भेजा गया है।
इससे पहले जिला अस्पताल से आए चिकित्सक डॉ. अभिषेक ने शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल मौके पर ही बने रहे। उन्होंने क्षेत्र में गुलदारों के बढ़ते आतंक पर ग्रामीणों से वार्ता की और संबंधित अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को आदमखोर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि गत दिवस 8 जुलाई, 2020 को पेटशाल निवासी 75 वर्षीय वृद्धा आनंदी देवी की विभत्स हालत में जंगल में लाश मिली थी। इससे पूर्व 7 जुलाई को गुलदार उसे घर से उठा ले गया था। इस तरह का गुलदार के हमलावर होने का यह गांव में पहला मामला है, जबकि इससे पूर्व उडल गांव में दो साल के एक मासूम को गुलदार ने मार डाला था। आज अंतिम संस्कार के मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी। उल्लेखनीय है कि गुलदार को गत रात्रि आदमखोर घोषित कर दिया गया था तथा बिजनौर से मिशन को अंजाम देने के लिए शिकारी बुलाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments