प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 लाभार्थियों को धनराशि वितरित
नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने प्रदान किए प्रपत्र
सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित चार लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए बीस-बीस हजार की धनराशि वितरित की गई। नगर पंचायत की अध्यक्ष भावना वर्मा ने उन्हें इस धनराशि से संबंधित प्रपत्र प्रदान किए।
ADVERTISEMENTS
नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष भावना वर्मा ने गुड्डी देवी, जागृति देवी, रेखा आर्या, शांति देवी को आवास बनाने के लिए प्रथम किस्त उनके खातों में हस्तांतरित की।
उन्होंने कहा कि शेष धनराशि मानकों के अनुसार हस्तांतरित की जाएगी। इस दौरान सभासद प्रदीप गुरुरानी, शुभम भैसोड़ा, अधिशासी अधिकारी अनुज कुमार, वरिष्ठ सहायक किशन सिंह बिष्ट, पर्यावरण पर्यवेक्षक कविता पांडे आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।