HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रमुख मोटरमार्ग के पंप में दो माह से ईंधन की आपूर्ति...

अल्मोड़ा: प्रमुख मोटरमार्ग के पंप में दो माह से ईंधन की आपूर्ति ठप

►► क्षेत्र भ्रमण के दौरान दर्जा राज्यमंत्री पिलख्वाल ने लिया संज्ञान, विभाग को दिए निर्देश
►► पेट्रोल-डीजल भराने अल्मोड़ा आ रहे वाहन, अब पंप स्वामी को नोटिस जारी

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के बाड़ेछीना कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप में करीब बीते दो माह से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मुख्य मोटरमार्ग के इस पेट्रोल पंप में ईंधन नहीं होने से लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह समस्या दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल के संज्ञान में आई, तो उन्होंने विभाग से तत्काल समस्या हल करने के निर्देश दिए। इधर, मामले पर पूर्ति निरीक्षक ने नोटिस जारी किए हैं और समस्या समाधान के लिए पंप मालिक को एक सप्ताह का वक्त दिया है।

दो माह से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को ईंधन के लिए दूर अल्मोड़ा आना पड़ रहा है। विभाग के संज्ञान में यह मामला आया और विभाग ने पेट्रोल पंप स्वामी से ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। मगर अभी तक कोई असर नहीं पड़ा। अब पूर्ति निरीक्षक बाड़ेछीना ने पंप स्वामी को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान पर्यटन सीजन को देखते हुए क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की नियमित उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ईंधन आपूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी पेट्रोल पंप स्वामी की होगी। नोटिस की प्रतिलिपि एसडीएम सदर एवं जिला पूर्ति अधिकारी को भी प्रेषित की गई है। दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पेट्रोल पंप पर नियमित ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments