अल्मोड़ा : शिशु सदन, नारी निकेतन में नि:शुल्क मास्क वितरण, महिला जागृति समिति ने लिया 2 हजार मास्क बांटने का संकल्प

0

अल्मोड़ा। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने ​कोरोना महामारी को देखते हुए जनपद में 2 हजार मास्क बांटने का लक्ष्य रखा है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु समिति की महासचिव वंदना सिंह व संयोजय ज्योति सतवाल द्वारा एक दल का गठन कर राजकीय शिशु बाल गृह व नारी निकेतन बख में मास्क का वितरण किया। साथ ही नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के सफाई कर्मियों को भी मास्क बांटने का फैसला लिया। इस हेतु समिति की उपाध्यक्ष नीमा नगरकोटी व उपसचिव रंजना भंडारी ने जिम्मेदारी ली। समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने समिति के सभी पदाधिकारियों का सहयोग हेतु आभार जताया। कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि समिति को मिले आर्थिक सहयोग का उपयोग विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यों हेतु किया जा रहा है। इस मौके पर संरक्षक निराजना पाण्डे, उपाध्यक्ष दीपक कांत पांडे, सदस्य रमेश चंद्र तिवारी, भगवती त्रिपाठी, गीता​ बिष्ट, भगवती तिवारी व अन्य पदाधिकारियों ने मास्क के साथ ही आर्थिक धनराशि भी जमा की। जिसका उपयोग आगामी माह में जन उपयोगी कार्य हेतु किया जायेगा।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS