HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: शादी समारोह के दौरान टूटी मिट्टी की पाल, चार महिलाएं...

अल्मोड़ा न्यूज: शादी समारोह के दौरान टूटी मिट्टी की पाल, चार महिलाएं गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जनपद के ताड़ीखेत ब्लॉक अंतर्गत अल्मोड़ा—हल्द्वानी मोटरमार्ग के करीब स्थित ग्राम जनता में शादी समारोह के दौरान दोमंजिले भवन का फर्श (पाल) अचानक टूट गया। जिसमें चार महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई। इस कक्ष में शाम बारात घर पहुंचने के बाद दुल्हन के स्वागत में भीड़ जुटी थी और नाच—गाना चल रहा था।
हुआ यूं कि जनता गांव में मोहन सिंह के पुत्र पंकज का विवाह समारोह चल रहा था। बुधवार शाम को दुल्हन के स्वागत में दोमंजिले पुराने मकान के अंदर नाच—गाने का कार्यक्रम चल रहा था। संभवत: कमजोर बल्लियों पर टिकी पाल कमरे मेंं जुटी भीड़ का भार बर्दाश्त नहीं कर सकी। तो अचानक मिट्टी की पाल धंसकर टूट गई। कई लोग पाल टूटने से इस बीच करीब डेढ़ दर्जन से अधिक धड़ाम से भूतल वाले कक्ष में जा पहुंचे। ग्रामीणों में हड़कंप मचा। आनन—फानन में मिट्टी व लकड़ी के मलबे से घिरे लोगों को बाहर निकाला गया। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई, मगर 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें तत्काल डोली व पीठ के सहारे करीब ढाई किमी दूर मुख्य मोटरमार्ग तक पहुंचाया। जहां आपातकालीन सेवा 108 के जरिये सीएचसी गरमपानी ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डाक्टरों ने उच्च उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments