HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : खुद ही झगड़ा किया, खुद ही पुलिस को इत्तला की,...

अल्मोड़ा : खुद ही झगड़ा किया, खुद ही पुलिस को इत्तला की, सोमेश्वर में रात नशे में झगड़ा करने वाले चार गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोमेश्वर थाना अंतर्गत गांव में शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर हंगामा खड़ा करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर​ लिया। मजेदार बात ये है कि झगड़ा करने वाला खुद ही पुलिस को 112 डायल नंबर पर सूचना देकर ईमानदारी का परिचय भी दे रहा था।
मामला गत रात्रि का है। हुआ यूं कि डायल नंबर 112 पर सिमखोला, सोमेश्वर निवासी किशन राम पुत्र दिवान राम ने सूचना दी कि कुछ लोग गांव में शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं। जिससे गांव की शांति भंग हो रही है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने पुलिस कर्मी मौके पर भेजे। जहां पता चला कि सूचना देने वाला स्वयं शराब के नशे में था, जिसका खुद ही अपने पड़ोसी कैलाश राम पुत्र नीत राम, भगत राम पुत्र मोती राम तथा हरीश राम पुत्र मोहन राम से झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने बताया कि ये अन्य तीन लोग भी शराब के नशे में थे। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उक्त चारों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर ले आई।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments