सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां भैसियाछाना ब्लॉक अंतर्गत वृद्ध जागेश्वर के ग्राम थाला में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान सर्वे के अनुरूप सड़क निर्माण नही किये जाने से आहत एक पूर्व प्रधान ने जहर खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम उपचार में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम थाला के पूर्व प्रधान महेश राम (उम्र 45) पुत्र शंकर राम ने आज अचानक कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले आये। जहां वह दर्द से छटपटा रहे हैं और उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। प्रधान को लेकर अस्पताल आये ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में पीएमजेसीवाई द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि पूर्व सर्वे के अनुसार सड़क न काटकर कथित रूप से कुछ बाहुबलियों के दबाव में आकर सड़क अन्यत्र कट रही है। जिससे आहत होकर महेश राम ने आज जहर खा लिया है। इधर उनके गांव के तमाम लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गये हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी जान बचाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें







