HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कांग्रेस की मजबूती को जुटे पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक,...

Almora News: कांग्रेस की मजबूती को जुटे पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, फिर दर्जनों युवाओं को पार्टी से जोड़ा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक इनदिनों कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के अभियान में जुट​ गए हैं। पिछले कई दिनों से वह युवाओं को पार्टी से जोड़ रहे हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत श्री कर्नाटक की अगुवाई में करीब 05 दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। इन युवाओं ने हिमांशु पवार के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा।

यहां आयोजित सदस्यता ग्रहण संबंधी एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कर्नाटक ने युवाओं द्वारा कांग्रेस विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में जुड़ने के लिये उनका अभिनन्दन किया और उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को कांग्रेस पार्टी के इतिहास की जानकारी दी और कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है। इसी विचारधारा ने आजादी से लेकर देश के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

श्री कर्नाटक ने कहा कि युवाओं का लगातार पार्टी से जुड़ाव से स्पष्ट है कि वर्ष 2022 में प्रदेश में भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेकेंगी और कांग्रेस सत्तारूढ़ होगी। यहां गौरतलब है कि पिछले दिनों कई अन्य युवाओं ने श्री कर्नाटक के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थामा है। इस अवसर पर मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी, रोहित शैली, राकेश बिष्ट, हेम जोशी, कमल उपाध्यय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान मटेना गौरव काण्डपाल ने किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments