HomeUttarakhandAlmoraAlmora/Bageshwar: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी, भावपूर्ण...

Almora/Bageshwar: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी, भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, अस्पतालों में फल वितरण व रक्तदान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद में आज कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण तरीके से याद किया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की, तो कहीं अस्पताल में फल बांटे, तो कहीं रक्तदान किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा: यहां स्व. राजीव गांधी की जयंती पर पार्टी कार्यालय में कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश में युवाओं को वोट का अधिकार व संचार क्रांति राजीव गांधी की ही देन है। स्व. राजीव गांधी ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया। कम्प्यूटरीकृत रेलवे टिकट की शुरुआत के बाद भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों व विचारों पर चर्चा करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर काम करने का संकल्प लिया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम मेंं जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, गीता सैनी, गीता महरा, महेश चंद्र आर्य, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता तिवारी, रोबिन मनोज भंडारी, गोपाल सिंह चौहान व तारा चंद्र जोशी आदि शामिल हुुए।
बागेश्वर: जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। युकां कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों में फल बांटे।
पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री की भूमिका अहम रही है। पंचायती राज में जो व्यवस्था उन्होंने दी उससे गांवों का विकास हो रहा है। आईटी युग भी उन्हीं की देन है। इस मौके पर बालकृष्ण, राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंद्रा जोशी, कुंदन गिरी, गणेश कुमार, धीरज कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, आदि मौजूद रहे। इधर युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां भर्ती मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर इस मौके पर गणेश कुमार, जयदीप कुमार अंकुर उपाध्याय, रोहित खेर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कपकोट, गरुड़ तथा कांडा में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।
कपकोट में रक्तदान शिविर

कपकोट: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया। युवाओं ने 30 यूनिट रक्दतान किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और नगर पालिका अध्यक्षा गोविंद बिष्ट ने युवा शक्ति की सराहना की।
एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में छात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने 30 युवाओं ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से मौत और जिंदगी से जूझ रहे लोगों को मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत के लिए अपने प्राण तक न्योच्छावर कर दिए। उनके पद चिह्नों पर चलकर बेहतर समाज बनाने का संकल्प लिया जा रहा है। इस दौरान कवि जोशी, दीपक गढ़िया, जीवन पांडे, दर्शन ऐठानी, प्रकाश वाछमी, राहुल ऐठानी, सुरेश दानू, नंदन गढ़िया, कैलाश गोगिनी, चंदन रावत, कमलेश गढ़िया, डा. सावित्री तिवारी, महावीर कुंवर, नवीन लोहनी, योगेश धर्मशक्तू आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments