HomeUttarakhandAlmoraAlmora: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

Almora: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

-जिला कांग्रेस कार्यालय में भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयन्ती पर कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर वरिष्ठजनों ने स्व. राजीव गांधी की जीवन, व्यक्तित्व व कार्यों पर विचार रखते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति का उदय हुआ और कंप्यूटर व संचार क्रांति का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।

विधायक मनोज तिवारी समेत कई कांग्रेसजन जिला कांग्र्रेस कार्यालय में जुटे, जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का जन्म मुंबई में 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी के जन्म के समय उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू जेल यात्रा पर थे और उनकी मां इंदिरा गांधी खुद 15 महीने पहले और पिता फिरोज गांधी सिर्फ एक वर्ष पहले ही जेल से छूटे थे। राजीव गांधी ने अपना बचपन अपने दादा के साथ तीन मूर्ति हाउस में बिताया। वे कुछ समय के लिए देहरादून के वेल्हम स्कूल भी गए लेकिन जल्द ही उन्हें हिमालय की तलहटी में स्थित आवासीय दून स्कूल में भेज दिया गया। स्कूल से निकलने के बाद राजीव गांधी ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज गए, लेकिन जल्द ही वे वहां से हटकर लंदन के इम्पीरियल कॉलेज चले गए। उन्होंने वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 24 घंटे के भीतर देश के प्रधानमंत्री बन गए थे। वे राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने भारत के लोगों को 21वीं सदी का सपना दिखाया था। 21 मई 1991 में लिट्‍टे के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत हुई थी। राजीव की पुण्यतिथि को देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाता है। प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने कई ऐसे काम किए ,जिन्होंने देश की दिशा बदल दी। विधायक ने कहा कि 18 साल की उम्र में युवाओं को मताधिकार का अधिकार मिलना राजीव गांधी की ही देन है। जब पहली बार यह फैसला हुआ, तो उस समय करीब 5 करोड़ युवाओें को वोट देने का अधिकार मिला था।

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विज्ञान और टेक्नोलॉजी के लिए सरकारी बजट को बढ़ाया। कंप्यूटर की कीमतें घटाने के लिए राजीव ने अहम फैसले लिये। यहां तक कि देश की 2 बड़ी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल व वीएसएनएल की शुरुआत उनके कार्यकाल में ही हुई। राजीव गांधी के प्रयासों से ही सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्रांति का देश में उदय हुआ। महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरनसिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश सचिव गोपाल चौहान, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, नगर सचिव प्रेम मनराल, ज्योति त्यागी, नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्या, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, रमेश नेगी, जया जोशी, रोहन कुमार आर्या, शहाबुद्दीन, सलीम अख्तर, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, सरस्वती, सुन्दर सिंह बिष्ट, जगदीश लटवाल, फाकिर खान, चन्दन सिंह लटवाल, महिपाल प्रसाद, चन्दन कनवाल सहित दर्जनों कांग्रेसजनों उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments