HomeUttarakhandAlmoraदशहरा महोत्सव में हुए विवाद पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी आहत

दशहरा महोत्सव में हुए विवाद पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी आहत

ADVERTISEMENTS

✒️ कहा, ”सांस्कृतिक नगरी की छवि हुई धूमिल, कभी ना हो पुनरावृत्ति”

✒️ विजयदशमी के दि​न रावण का पुतला नहीं जलने का चर्चित विवाद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव के दौरान उत्पन्न विवाद और रावण के पुतले का एक दिन बाद जलने से शहर की सांस्कृतिक छवि धूमिल हुई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने इस मामले पर गहरा असंतोष जाहिर करते हुए अफसोस जाहिर किया है। उन्होंने इस मसले को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

शोभा जोशी ने कहा कि विजयदशमी के दिन विवाद उत्पन्न होने के कारण रावण का पुतला नहीं जल पाया था। इस घटना से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की देश-प्रदेश में काफी बदनामी हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना का मूल कारण दशहरा समिति और जिला प्रशासन की घोर लापरवाही है। रावण परिवार के जुलूस के दौरान पूरे शहर में अराजकता का माहौल बना रहा। कई स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुई। यहां तक कि पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि उक्त घटना की जांच करायी जाये ताकि फिर कभी इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो और अल्मोड़ा शहर की संस्कृति पर फिर कभी कोई बदनुमा दाग नहीं लगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments