अल्मोड़ा : पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कुष्ठ आश्रम में किया राशन वितरित

✒️ बल्ढौटी कुष्ठ आश्रम में निवासरत 34 परिवारों की मदद ✒️ वितग 05 सालों से हंस फाउन्डेशन के सौजन्य से जारी है क्रम सीएनई रिपोर्टर,…

✒️ बल्ढौटी कुष्ठ आश्रम में निवासरत 34 परिवारों की मदद

✒️ वितग 05 सालों से हंस फाउन्डेशन के सौजन्य से जारी है क्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने आज बल्ढौटी स्थित कुष्ठ आश्रम में रह रहे सभी चौंतीस परिवारों को पूरे माह का राशन वितरित किया। खास बात यह है कि उनके द्वारा विगत 05 सालों से हंस फाउन्डेशन के संस्थापक भोले महाराज और मंगला माता के सौजन्य से यह सामग्री कुष्ठ आश्रम में लगातार दी जा रही है।

श्रीमती जोशी ने बताया कि प्रत्येक परिवार को राशन, सब्जी के साथ दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं जो कि पैंतालीस किलोग्राम होती हैं दी जाती हैं। विदित हो कि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद की जाती रही है। व्यक्तिगत रूप से भी वह जरूरतमंदों की राशन, आवश्यक वस्तुओं के साथ आर्थिक मदद भी करती हैं।

कोरोनाकाल में भी उनके द्वारा बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को आक्सीमीटर, नैबोलाईजर, सैनेटाईजर तथा मास्क बांटे गये। आर्थिक रूप से कमजोर कई बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी शोभा जोशी के द्वारा उठाया जा रहा है। श्रीमती जोशी के द्वारा अनेक ऐसी अनेक कन्याओं, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है का विवाह भी स्वयं के खर्चे पर कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *