HomeBreaking Newsनशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़ा गया चंदू, मुखानी पुलिस की कार्रवाई

नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़ा गया चंदू, मुखानी पुलिस की कार्रवाई

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखानी थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। शक होने पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 24 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही नशीले इंजेक्शनों को जब्त करते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान चंचल सक्सेना उर्फ चन्दू पुत्र बाबू सक्सेना के रूप में हुई है, जो रैंबो पब्लिक स्कूल के पास, नारायण नगर, कुसुमखेड़ा, मुखानी, जनपद नैनीताल का रहने वाला है और उसकी उम्र तीस वर्ष है। मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 8/22 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीले इंजेक्शन कहां से लाया था और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाली मुखानी थाने की पुलिस टीम में उप-निरीक्षक और प्रभारी चौकी आरटीओ दीपा जोशी, कांस्टेबल रोहित कुमार तथा कांस्टेबल रवींद्र खाती शामिल रहे, जिन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments