HomeHimachalनालागढ़ : पूर्व विधायक के. एल. ठाकुर ने किया लाखों रुपए की...

नालागढ़ : पूर्व विधायक के. एल. ठाकुर ने किया लाखों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास

नालागढ़। नालागढ़ विस क्षेत्र की पहाड़ी ग्राम पंचायत रामशहर में पूर्व विधायक के. एल. ठाकुर ने आज पूरे दिनभर का समय देकर लाखों रुपए के उद्घाटनों शिलान्यासों व घोषणाएं की।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पूर्व विधायक ने आज सर्वप्रथम रामशहर में दो लाख पचास हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित समुदायिक भवन का विधिवत भूमि पूजन कर लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने 3500000 लाख रुपए से पौड़ी घाट से बनाही तक बनने वाले संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया। इसके बाद पूर्व विधायक ने 130000 की लागत से डोली रोड से पक्का पात सोयका-कोठी का लोकार्पण किया इसी कड़ी के चलते डेढ़ लाख रुपए की लागत से के. एल. ठाकुर ने शिव मंदिर धोनी से चौधरी राम निवास पक्का पात का भी लोकार्पण किया। पूर्व विधायक ने बैहरोटा-सलगु 300000 की लागत से नवनिर्मित भव्य सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी तथा रामशहर बाजार में प्रकाश निवास पक्का पात के लिए 100000 तथा बैहरोटा-ब्राह्मणा,बैहरोटा-सलगु शिव मंदिर रास्ते के लिए डेढ़ लाख रुपए तथा शिव मंदिर से सोयका-कोठी रास्ते के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। इस बीच पूर्व विधायक ने रामशहर बाजार से गुजरने वाली सड़क टायल निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि जनहित में किए जा रहे इस कार्य में कोई कमी नजर नहीं आनी चाहिए और अधिक धन का प्रावधान भी करवा दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत रामशहर वीरेंद्र शर्मा, उपप्रधान ठाकुर बाबूराम, भाजपा नेता हेमशंकर शर्मा, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक राहुल शर्मा, भाजपा नेता चमन शर्मा, वार्ड मेंबर दुर्गा दत्त शर्मा, वार्ड मेंबर रविंद्र मोहन, मीना देवी, कुलभूषण शर्मा, चेतन शर्मा, सौरव शर्मा, अशोक वर्मा, परश राम, रमन बस्सी, हेमराज शर्मा, पंडित राकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, हेमराज, पंडित हुकुमचंद, यशपाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, पितांबर शर्मा, जसवंत ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments