सोमेश्वर : विहिप की प्रखंड कार्यकारिणी का गठन, मेहरा अध्यक्ष मनीष कुमार मंत्री

सीनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा विश्व हिंदू परिषद की सोमेश्वर प्रखंड कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। नव कार्यकारिणी में बालम सिंह मेहरा अध्यक्ष तथा मनीष…

सीनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विश्व हिंदू परिषद की सोमेश्वर प्रखंड कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। नव कार्यकारिणी में बालम सिंह मेहरा अध्यक्ष तथा मनीष कुमार मंत्री चुने गये।

अन्य पदाधिकारियों में तारा सिंह बोरा उपाध्यक्ष, भूपाल सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, जीवन सिंह भंडारी समरसता प्रमुख, पंकज जोशी गौरक्षा प्रमुख तथा मनीष भारती धमाचार्य प्रमुख चुने गये। इससे पूर्व हुई बैठक में प्रांत सह मंत्री उत्तराखंड कुंवर सिंह नेगी विश्व हिंदू परिषद के संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह नयाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लोहनी, रणजीत नयाल, भूपाल सिंह मेहता, जिला गौरक्षा प्रमुख संजय भट्ट, तारा​ सिंह, कृष्णा भंडारी, राजू नेगी, रवि नेगी, भूपाल सिंह, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *