HomeUttarakhandNainitalआंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ब्लाक कार्यकारिणी का गठन, गीता अध्यक्ष, मीरा मंत्री

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ब्लाक कार्यकारिणी का गठन, गीता अध्यक्ष, मीरा मंत्री

सीएनई रिपोर्टर, बेतालघाट। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ब्लाक बेतालघाट की नव कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हो गए हैं। संगठन की गीता मेहरा अध्यक्ष और मीरा मेहरा मंत्री चुनी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तरांचल कर्मचारी संघ की बैठक बेतालघाट के आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में हुई। बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने बताया कि बेतालघाट ब्लाक कार्यकारिणी का 02 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जिस कारण नए चुनाव हो रहे हैं।

नई कार्यकारिणी के चुनाव में गीता मेहरा ब्लाक अध्यक्ष, मंजू ब्लाक उपाध्यक्ष, मीरा मेहरा ब्लाक मंत्री तथा कमला संगठन मंत्री चुनी गई। बैठक की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट ने की।

बैठक में प्रदेश प्रभारी व उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ पूरन चंद्र चौबे, जिला नैनीताल के कोषाध्यक्ष विकास जोशी, प्रेदेश संगठन मंत्री प्रेमा बिष्ट, जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, ब्लॉक संरक्षक गीता बिष्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – आधे से ज्यादा रहे गैर हाजिर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments