सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. रमेश चंद्र पाण्डेय ‘राजन’ ने गैराड गोलू मंदिर से धौलछीना तक बहुप्रतीक्षित डामरीकरण का कार्य शुरू करवाने पर दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि श्री पिलख्वाल की पहल पर रोड में डामरीकरण के लिए जो पहल की है, वह उनकी अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। यह सड़क सन 1960 से पहले ही बन चुकी थी। यानि इस सड़क को बने 60 साल तो हो ही गए हैं। तब इस सड़क को जंगलात की सड़क कहा करते थे। उन्होंने अपने संस्मरण बताते हुए कहा कि वह वर्ष 1961 से अपने गांव पल्यू के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जाता थे तो हम यदा—कदा इस सड़क में खेलने जाते थे। यह सड़क तब कच्ची थी, आज 60 साल बाद भी वैसी ही है। अब इस सड़क की सुध राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने ली है, जो बहुत अच्छी बात है। इस 60 साल पुरानी सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण होने से कफडखान से लेकर पातानियानायल, तिलारी, अलई, चन्द्रकोट, पल्यू, कालोन, धौलछीना, कांचउला, सगबड़ा, काटधारा, जमराड़ी रीठा गाड़ से आगे बेरीनाग-थल- मुनस्यारी तक के सैकडों गांवों को अल्मोड़ा- हल्द्वानी, रानीखेत, बागेश्वर आदि स्थानों को नजदीकी मार्ग से जाने की सुविधा हो जाएगी। उन्होंने पिलखवाल की इस पहल को व्यापक जन उपयोगी बताते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है।
Almora News : 60 सालों में पहली बार किसी जन नेता ने ली गैराड़—धौलछीना सड़क मार्ग की सुध ! साहित्यकार ‘राजन’ ने साझा किए संस्मरण, राज्य मंत्री पिलख्वाल का जताया आभार
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS








