HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : वर्ष 2020 के उत्कृष्ट सम्मान से विभूषित होंगे सुप्रसिद्ध...

Almora News : वर्ष 2020 के उत्कृष्ट सम्मान से विभूषित होंगे सुप्रसिद्ध लोक गायक शिवदत्त पंत, मोहन उप्रेती लोक संस्कृति एवं विज्ञान शोध समिति करेगी सम्मानित

आनंद नेगी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक शिवदत्त पन्त को उत्तराखण्ड की लोक सँस्कृति के प्रचार-प्रसार में किये जा रहे प्रयासों संस्कृति संरक्षण में अहम योगदान हेतु मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति द्वारा सम्मान 2020 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारत के सुप्रसिद्ध नाट्य एवं संगीतकार मोहन उप्रेती की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में 9 फरवरी, 2021 को अल्मोड़ा दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि समित पिछले 20 वर्षों से उत्तराखण्ड के लिए अपना अहम योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करते आ रही है। जिनमें शामिल प्रमुख हस्तियों में विपिन जोशी, बांके लाल साह, शेरदा अनपढ़, महान कवि गिरीश तिवाड़ी (गिर्दा) विश्वेश्वर दत्त सकलानी, शिवचरण पांडेय, मो० सलीम, दिनेश चंद्र जोशी, साहित्यकार बलवंत मनराल, कबूतरी देवी, डाॅ. धर्मपाल अग्रवाल, डॉ. यशोधर मठपाल, देवी राम आर्य, हेमंत पांडेय, हेम चन्द्र पांडेय, रामचरण जुयाल, दयानन्द अनंत, दीवान कनवाल, हरदा सूरदास, देवकी नन्दन जोशी, डॉ. आशा पांडेय, लाल सिंह रावल, डॉ. शेर सिंह बिष्ट, डॉ. हरि सुमन बिष्ट आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments