HomeNationalदिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट; 110 फ्लाइट्स लेट, पंजाब में विजिबिलिटी...

दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट; 110 फ्लाइट्स लेट, पंजाब में विजिबिलिटी जीरो पहुंची

नई दिल्ली | दिल्ली में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है। घनी धुंध के कारण रेलवे, सड़क और एयर रूट प्रभावित हैं। दिल्ली के पालम में बुधवार (27 दिसंबर) सुबह 7 बजे 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। दिल्ली एयरपोर्ट पर 110 फ्लाइट्स लेट हैं। 26 दिसंबर को कोहरे के कारण 11 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट की गई थीं।

ADVERTISEMENTSAd

IMD ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी रेड अलर्ट है। पंजाब के अमृतसर में आज सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी जीरो पहुंच गई थी।

पंजाब से सटे हरियाणा के अंबाला, पेहोवा, कैथल, शाहाबाद और गुहला में सुबह 8 बजे विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक रही। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 28 दिसंबर तक घने कोहरे का अनुमान है। 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज सुबह 200 मीटर विजिबिलिटी रही। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन में भी धुंध छाई रही। IMD के मुताबिक, MP में 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।

30 दिसंबर तक छाया रहेगा घना कोहरा

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments