HomeBreaking Newsदिल्ली ब्रेकिंग : बब्बर खालसा के पांच आतकी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक...

दिल्ली ब्रेकिंग : बब्बर खालसा के पांच आतकी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनकी गिरफ्तारी पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में रविवार रात को पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद होने का दावा किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इन पांचों आतंकियों को रविवार की रात को उस समय गिरफ्तार जब ये भागने की फिराक में थे। इस दौरान इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस इन पांचों आतंकियों से लगातार पूछताछ कर रही है।
हल्द्वानी ब्रेकिंग : बनभूलपुरा पुलिस ने तीन शातिरों के पास से पकड़ी एक किलो से ज्यादा चरस, नहीं बता रहे कहां से लाए
दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बब्बर खालसा के इन पांचों आतंकियों का कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी निकला है। पुलिस की मानें तो आईएसआई के इशारों पर ये आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड और हिमाचल को जोड़ने वाला निर्माणाधीन फेडिज मोटर पुल धराशाई
कहा जा रहा है कि ये पांचों आतंकी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। इन पांचों में से 2 जम्मू तो 3 पंजाब से जुड़े हैं।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments