बागेश्वर। जनपद में आज कोरोना के पांच नए मरीज डिटेक्ट किए गए हैं। जबकि स्वास्थ्य लाभ के बाद 13 मरीजों को घर भेजा गया। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 231 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 11089 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 289 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 225 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 63 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 5 नये केस आये है तथा आज कोविड चिकित्सालय से 13 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




