तरनतारन। ड्रग तस्करी के कथित आरोपी के के परिवार के पांच सदस्यों की कल रात गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। पंजाब के तरनतारन के कैरों गांव में यह घटना पेश आई। मारे गए लोगों में इनमें 55 साल का ब्रजलाल, उसके दो बेटे और उनकी पत्नियां शामिल हैं। आरोप था कि ब्रजलाल का परिवार 20 साल से इलाके में ड्रग्स की तस्करी करता था। लेकिन ड्रग तस्करी ही पारिवार की सामुहिक हत्या की वजह है यह अभी साफ नहीं हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, वारदात को देर रात अंजाम दिया गया। बदमाशों ने पूरे परिवार की गला रेतकर हत्या की। ब्रजलाल की पत्नी रानी ड्रग्स तस्करी के मामले में अमृतसर की महिला जेल में बंद थी। दो महीने पहले ही उसकी अचानक जेल में ही मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक, ब्रजलाल और उसके बेटों के खिलाफ अवैध शराब के कई मामले दर्ज हैं। ताजा घटनाक्रम की वजह क्या है और वारदात को किन लोगों ने अंजाम दिया है, इस बात का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, माना जा रहा है कि हत्याओं का कारण शराब माफिया से विवाद हो सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज : ड्रग तस्कर के परिवार के पांच सदस्यों की गला रेत कर हत्या
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

