HomeCrimeनालागढ़ न्यूज : पांच दिन पहले असमाजिक तत्वों ने तोड़े थे कार...

नालागढ़ न्यूज : पांच दिन पहले असमाजिक तत्वों ने तोड़े थे कार के शीशे आज तक नहीं पहुंची पुलिस

नालागढ़। पुलिस थाना नालागढ़ के तहत खरूणी में असामाजिक तत्वों ने खड़ी कार को नुकसान पहुंचाया है। कार मालिक सुनील का कहना है कि उन्होंने अपनी कार घर के बाहर पार्क की थी तथा 21 सितंबर को सुबह करीब तीन बजे दो बाइकों पर पांच लोग आए तथा कार के शीशे व कार के अंदर लगी एलइडी को नुकसान पहुंचा कर भाग गये।

ADVERTISEMENTS

हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत नालागढ़ पुलिस से की है। उन्होंने जांच की मांग करते हुए कहा कि चौक के पास लगे कैमरों में चोरों की फोटो आ गई हैं तथा मानपुरा के पास लगे कैमरों की जांच की जाए तो आरोपियों की पहचान हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि इन लोगों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में इनकी वारदातें और अधिक बढ़ सकती हैं।

उनका कहना है कि यहीं पर एक बाइक पर सवार लोगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने की कोशिश की थी लेकिन वह पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मौके पर जांच तक नहीं की है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments