HomeAccidentदर्दनाक घटना : ईंट भट्ठे की चिमनी के लिए खोदा गया गड्ढा,...

दर्दनाक घटना : ईंट भट्ठे की चिमनी के लिए खोदा गया गड्ढा, नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सहरसा। बिहार राज्य के सहरसा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर पांच बच्चों की एक पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी। सभी बच्चों की उम्र से 8 से 12 साल के बीच में बताई जा रही है। घटना सहरसा बस्ती वार्ड 39 की है जहां पर ईंट भट्ठा चिमनी के लिए गड्ढा खोदा गया था। लेकिन बारिश की वजह से उस गड्ढे में पानी भर गया तो कुछ बच्चे वहां नहाने चले गए और उनकी वहां डूबने से मौत हो गयी।

ADVERTISEMENTSAd

घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली वो मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अब किसके स्तर पर ये लापरवाही रही है, ये जानने के लिए एसडीओ और एसडीपीओ जांच में जुट गए हैं और सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। लेकिन ऐसी घटना का होना ही प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े कर जाता है।

अगर ईंट भट्ठा चिमनी के लिए कोई गड्ढा खोदा भी गया था तो क्या वहां पर किसी तरह का बोर्ड लगा था? क्या स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी दी गई थी? छोटे-छोटे बच्चे जब उस पानी में नहाने गए थे तब क्या कोई रोकने वाला नहीं था?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments