HomeUttarakhandAlmoraखुशखबरीः प्रतिभावान बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए तराशेगा 'द सुपर-30',...

खुशखबरीः प्रतिभावान बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए तराशेगा ‘द सुपर-30’, प्रदेश में पहला ट्रस्ट अल्मोड़ा में गठित, डीएम नितिन भदौरिया ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के दिशा-निर्देशन में अल्मोड़ा में पहला ’द सपुर-30 हिमालयन एजुकेशनल ट्रस्ट’ गठित हो चुका है। इसका लक्ष्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शैक्षिक क्षमता के अनुरूप तकनीकी शिक्षा के लिए उच्च संस्थानों में प्रवेश की तैयारी कराना हैं। विकास भवन में आज हुए एक कार्यक्रम में ट्रस्ट के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा इलारा कैपिटल के सीईओ राज भट्ट द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी आडियो सन्देश के माध्यम से ’द सुपर-30 हिमालयन एजुकेशनल ट्रस्ट’ के गठन की शुभकामनायें दी हैं और अपने संदेश में कहा कि यह संस्थान शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। आश्वासन भी दिया है कि राज्य सरकार संस्थान के सफल संचालन के लिए यथासम्भव सहायता करेगी। कार्यक्रम में सुपर-30 के संचालन एवं चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए सीडाॅट के चेयरमैन एवं सुपर-30 हिमालयन एजुकेशनल ट्रस्ट के सलाहकार डा. राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि इस संस्थान का मुख्य उददेश्य राज्य के गरीब प्रतिभावान बच्चों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देना है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में यह एक अलग तरह का संस्थान होगा। इसमें प्रदेश के विद्यालयों के 10वीं कक्षा की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले चार से पांच छात्रों को प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए चुना जायेगा। प्रवेश परीक्षा के आधार पर टाॅप-30 छात्रों को इस संस्थान में प्रवेश दिया जायेगा। यह संस्थान आवासीय रहेगा। जिसमें 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं की एक साथ तैयारी करायी जायेगी।संस्थान के लिए विषय विशेषज्ञ अध्यापकों की व्यवस्था होगी। संस्थान में व्यय होने वाली धनराशि का वहन ’द क्वीन्ट’ के संस्थापक राघव बहल के सहयोग से होगा। अन्य सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा सहयोग किया जायेगा।
वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये ’द सुपर-30 हिमालयन एजुकेशनल ट्रस्ट’ को सहयोग देने वाले ’द क्वीन्ट’ के संस्थापक राघव बहल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में वे हर सम्भव सहायता हेतु जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज से पूरे देश एवं प्रदेश का विकास होता है। ऐसे में बच्चों के भविष्य एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार उत्तराखण्ड में लाये जा सकेगा। वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से द सुपर-30 हिमालयन एजुकेशनल ट्रस्ट के सलाहकार व इण्डिया फाउण्डेशन के शौर्य डोभाल ने संस्थान को हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के खुलने से उत्तराखण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में परिर्वतन की क्रान्ति आयेगी। इलारा कैपिटल लन्दन के सीईओ राज भट्ट ने ट्रस्ट को यथासम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि यह संस्थान अगले वर्ष अपै्रल माह से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से इस एजुकेशनल ट्रस्ट का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्थान की अवस्थापना एवं अन्य सुविधाओं को तय समय से पूरा किया जाएगा। डीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में यह पहला संस्थान होगा। कार्यक्रम में सीडीओ नवनीत पाण्डे, सीईओ सी हाॅक नरेन्द्र लटवाल, शिक्षाविद् दिनेश जोशी, एलएक्स वाल्टर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, डीडीओ केके पंत, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चन्द, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, आरटीओ शैलेश तिवारी, एआटीओ केसी पलड़िया आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments