HomeBreaking NewsUttarakhand : बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

Uttarakhand : बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

Uttarakhand News | बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसके बाद से ही धाम में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद आज सुबह धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दिखाई दी।

ADVERTISEMENTSAd

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के अलावा माणा क्षेत्र के पास भी बर्फबारी हुई है। बता दें, कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश तबाही मचाई हुई है। उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है। लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 से 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात में भी सतर्कता बरतें।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आज (बुधवार) हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments