HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : पहले पैराफिट टूटा, नही दिया कोई ध्यान, अब पूरी...

Almora News : पहले पैराफिट टूटा, नही दिया कोई ध्यान, अब पूरी रोड ही धंसने के कगार पर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां खुटकुनी भैरव मंदिर के समीप एक ओर से टूट चुकी सड़क किसी सम्भावित दुर्घटना को आमंत्रण देती प्रतीत हो रही है। पहले यहां पैराफिट टूटा था, लेकिन अब तो सड़क ही एक ओर से धंसने लग गई है।

लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने कहा कि खुटकुनी भैरव मंदिर के निकट पैराफिट निर्माण के लिए संबंधित विभाग नेशनल हाईवे को उन्होंने पूर्व में ही सूचित किया था। यहां कुछ समय पूर्व एक कार गिरते-गिरते बची थी।

पैराफिट नही होने से इस स्थान पर बड़ा जोखिम रहता है, लेकिन आज तक सोए हुए विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही टूट चुके पैराफिट को बनाने के लिए नहीं की। जिस कारण से आज वहां पर पूरी रोड ही टूट गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अल्मोड़ा, कोरोना अपडेट : बुधवार को मिले 16 नए कोविड पॉजिटिव, एक्टिव केस 135

अमित साह ने कहा है अगर वहां पर कोई भी जानमाल की क्षति होती है उसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही यहां रखरखाव का कार्य नही कराया गया तो वह जनता को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।

इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पैराफिट का निर्माण सम्भावित दुर्घटनाओं से रोकथाम के लिए किया जाना जरूरी है। सड़क सुरक्षा के लिए नए इंतजाम करते हुए दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में नवीन पैराफिटों का निर्माण करना तो दूर विभाग यहां पुराने जर्जर व टूट चुके पैराफिटों व टूट रही सड़क का जीर्णोद्धार भी समय से नही करता है। प्रशासन व विभाग तभी जागता है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है।

Uttarakhand : ऐसी दुल्हन पा लुट गया वेद प्रकाश ! नगदी—जेवरात लेकर हुई रफूचक्कर, महज 22 साल की उम्र में अब तक कर चुकी 5 शादियां

उत्तराखंड : यात्रीगण ध्यान दें ! टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के सर्वे को मिली स्वीकृति, ब्रिटिश शासनकाल में हुआ था पहला सर्वे

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गांव के पास गदेरे में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची, मामला दर्ज

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं : सचिन पायलट

श्रीनगर : मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

उत्तराखंड : जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है चारधाम यात्रा, सरकार ने दिए देवस्थानम बोर्ड को तैयारी पूरी करने के निर्देश

भारत में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, पिछले 24 घंटों में 62 हजार 224 नए केस, एक लाख से अधिक ने जीती जंग

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments