HomeBreaking Newsभारत में ओमिक्रोन से पहली मौत, 1100 के पार पहुंचे मरीज -...

भारत में ओमिक्रोन से पहली मौत, 1100 के पार पहुंचे मरीज – इस देश से लौटा था मरीज

नई दिल्ली। भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट से पहले व्यक्ति की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत ओमिक्रोन की चपेट में आने की वजह से हुई है। 52 वर्षीय मृतक हाल ही में नाइजीरिया से महाराष्ट्र लौटा था।

ADVERTISEMENTS

वहीं भारत में ओमीक्रोन के मामले रोज नए रिकार्ड बना रहे हैं। देश में कुल आंकड़ा 1164 जा पहुंचा है। 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले मिले हैं। इसमें से 320 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं या दूसरी जगह चले गए हैं। इस लिस्ट में 450 केस के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर आ गया है। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन से मौत का पहला मामला सामने आया है। यह देश में भी ओमीक्रोन से पहली मौत है।

नाइजीरिया से लौटे 52 वर्षीय व्यक्ति की 28 दिसंबर को पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। इनको 13 साल से मधुमेह था। इनकी मौत का कारण गैर-कोविड बताया गया। आज आई NIV की रिपोर्ट से पता चला की यह व्यक्ति ओमिक्रोन संक्रमित था।

प्रधानमंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर क्या बोले भाजपा के ये नेता

देखें वीडियो- हल्द्वानी : प्रधानमंत्री ने दी कुमाऊंनी बोली में नए साल और घुघुतिया त्यौहार की बधाई

Uttarakhand : गहरी खाई में गिरी कार वन दरोगा की मौत, एक गम्भीर

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments