HomeUttarakhandAlmoraप्रशासन के आदेश पर भड़के पटाखा व्यापारी, जमकर हुई नारेबाजी-हंगामा

प्रशासन के आदेश पर भड़के पटाखा व्यापारी, जमकर हुई नारेबाजी-हंगामा

⏩ दीपावली से ठीक पहले पटाखा बाजार को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने का मामला

⏩ एक शहर में दो नियम लागू करने का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

दीपावली पर्व के दौरान लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों को वर्षों से निर्धारित जगह से हटा अन्यत्र शिफ्ट किये जाने को लेकर पटाखा व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है। पटाखा व्यापारियों ने यहां चौघानपाटा में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया और पटाखे की दुकानें पूर्व निर्धारित स्थान पर ही लगाने का आदेश जारी करने की मांग की।

दरअसल, पटाखा व्यापारियों का कहना है कि विगत 20 सालों से वह पोस्ट ऑफिस के पास हर दीपावली पटाखों के स्टॉल लगाते आये हैं, लेकिन इस बार जिलाधिकारी ने उन्हें जीआईसी मैदान शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर एनटीडी व धारानौला में पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति दे दी गई है। एक शहर में दो अलग-अलग नियम लागू कर दिये गये हैं। प्रशासन का यह निर्णय उनके हितों के विपरीत है और इसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। यहां गांधी पार्क, चौघानपाटा में जमा हुए तमाम पटाखा व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एक शहर में दो नियम लागू कर रहा है। पिछले 20 सालों से पोस्ट ऑफिस के समीप पटाखा दुकान लगाई जाती है, लेकिन इस बार जिला प्रशासन द्वारा जबरन पटाखा व्यापारियों को जीआईसी मैदान भेजा जा रहा है। कहा कि पटाखा व्यापारियों की इससे पहले चयनित स्थान पर दुकान लगाने को लेकर वार्ता की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा पटाखा व्यवपारियों से 04 लाख रुपए जिलाधिकारी अल्मोड़ा के नाम पर एफडी बनाने व स्थानीय लोगों की एनओसी मांगी गई। जिसके बाद सभी पटाखा व्यापारियों द्वारा 4 लाख की एफडी व एनओसी बनाई गई। उसके बाद भी जिला प्रशासन द्वारा पटाखा व्यापारियों को चयनित जगह पर दुकान लगाने की अनुमति नही दी गई है।

वहीं, शहर के बीचों बीच धारानौला ओर एनटीडी में दुकान लगाने की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने मांग की कि अल्मोड़ा की धारानौला ओर एनटीडी की पटाखा दुकान को भी जीआईसी मैदान भेजा जाए या पोस्ट ऑफिस के समीप पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। इस दौरान अमित उप्रेती, मोहमद सेहनावाज, सुलेमान खान, आंजिम अली, कारण टम्टा, अक्षित, इंकाब आलम, राहुल, आशीष, कार्तिक, चंदू, अमन, हेम, पंकज, धीरेंद्र, भुवन, राजीव, गोकुल, अजय, सचिन, सुमित, प्रकाश, सुरेंद्र, फिरोज, मनोज, दीपक,राहुल जोशी, भूपेश प्रकाश लोहनी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments