HomeUttarakhandAlmoraपरचून की दुकान में आग, नगदी सहित लगभग दो लाख रुपये का...

परचून की दुकान में आग, नगदी सहित लगभग दो लाख रुपये का नुकसान

ADVERTISEMENTS

सीएनई, पनुवानौला (अल्मोड़ा): धौलादेवी विकासखंड के आरतोला गांव में सोमवार देर रात एक परचून एवं सस्ते गल्ले की दुकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस अग्निकांड में दुकान में रखी नगदी सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरतोला निवासी जीवन सिंह गांव में परचून व सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार की शाम वह रोज़ की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात करीब 9 बजे दुकान के समीप रहने वाले ग्रामीणों ने दुकान से धुआं उठता हुआ देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी।

सूचना मिलते ही जीवन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान अपनी चपेट में ले चुकी थी।

दुकान स्वामी के अनुसार आग में करीब 35 हजार रुपये की नगदी जल गई, जबकि कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश अंडोला ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मौका मुआयना किया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत उपकरणों की सतर्कता को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments