HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा बैडमिंटन कप की तैयारी, आफिशियल टी-शर्ट कार्यक्रम

अल्मोड़ा बैडमिंटन कप की तैयारी, आफिशियल टी-शर्ट कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की ओर से नैनीताल बैंक के प्रायोजन में होने जा रही अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 की तैयारी के सिलसिले में शुक्रवार को ऑफिशियल टी-शर्ट कार्यक्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर बैडमिंटन हॉल में हुआ।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

यह टूर्नामेंट के तहत आगामी 3 व 4 फरवरी 2026 को विभिन्न आयु वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। अंत में संघ के जिला मीडिया प्रभारी डीके जोशी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया गया और शुभकामनांए प्रदान की गईं। कार्यक्रम में नैनीताल बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिगंबर कथेत, बैंक अधिकारी चंद्र शेखर तिवारी, नवीन चुफाल, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, कोतवाल योगेश उपाध्याय, हरीश अधिकारी, हिमांशु राज, अरविन्द जोशी, सोमिल अग्रवाल सहित सभी बैडमिंटन खिलाड़ी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments