HomeBreaking Newsचलती स्लीपर बस में लगी आग, दो की मौत, 12 लोग झुलसे

चलती स्लीपर बस में लगी आग, दो की मौत, 12 लोग झुलसे

गुरुग्राम | गुरुग्राम में बुधवार रात एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए। घटना दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात 8:30 बजे हुई।

जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। 5 घायलों को मेदांता अस्पताल और 7 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

बस में रखे थे छोटे गैस सिलेंडर

गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने बताया कि घटना के वक्त बस में करीब 35-40 लोग सवार थे जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और दिवाली के मौके पर अपने घर जा रहे थे। ये लोग अपने साथ छोटे गैस सिलेंडर भी रखे थे।

कमिश्नर अरोड़ा ने आगे कहा, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है किआग इन छोटे सिलेंडरों की वजह से लगी होगी। हालांकि, फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के बाद बस का ड्राइवर भाग गया और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

30-50 फीसदी तक जले यात्री

गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के डॉ. मानव ने बताया कि हमारी टीम सात घायल लोगों का इलाज कर रही है। सभी घायल 30 से 50 फीसदी तक जल गए हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

वहीं, घटना को लेकर ACP क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि बस अरुणाचल प्रदेश की है, जिसका नंबर AR 01 K 7707 है। घटनास्थल से दो लोगों की डेड बॉडी रिकवर की गई है। बस में सवार सभी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments