HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: डॉ. गिरीश अधिकारी की पुस्तक किरसाण का विमोचन

बागेश्वर: डॉ. गिरीश अधिकारी की पुस्तक किरसाण का विमोचन

ADVERTISEMENTS

👉 पर्वतीय महिला का जीवन काव्य है कवि की पुस्तक

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ | शिक्षक व कवि डॉ गिरीश अधिकारी की पुस्तक किरसाण का विमोचन किया गया। इस कुमाउनी काव्य में कवि ने पर्वतीय महिला का पूरा जीवन व पीड़ा को बेहतर छंदों के माध्यम से व्यक्त किया है।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में पिथौरागढ़ में नामचीन साहित्यकारों ने डॉ गिरीश अधिकारी की पुस्तक किरसाण का विमोचन किया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दिवा भट्ट, डॉ. हयात सिंह रावत, चारु तिवारी ने कहा कि डॉ. अधिकारी ने अपनी काव्य रचना में पहाड़ की महिला के जीवन के उतार-चढ़ाव व पीड़ा को सहज व सरल शब्दों में व्यक्त किया है।

उनकी पुस्तक पहाड़ की महिला को एक नई ऊर्जा देने का काम कर रही है। उनकी पुस्तक पहाड़ की महिला का पूरा जीवन काव्य है।

डॉ. अधिकारी की इस पुस्तक पर साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट, रतन सिंह किरमोलिया, नंदन सिंह अल्मिया, मोहन जोशी, डॉ. हेम चंद्र दुबे, चंद्रशेखर बड़सीला, मनोज खोलिया, संतोष तिवारी, जीवन सिंह दोसाद, रमेश बृजवासी, ओमप्रकाश फुलारा, डीके जोशी, प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. प्रीतम सिंह आदि साहित्यकारों व शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments