शिमला के IGMC अस्पताल में लगी आग,मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मची

0
IGMC Shimla

शिमला | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) एंड अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई।


ADVERTISEMENTS

आग कैंटीन में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से लगी। सिलेंडर फटने से जोर का धमाका हुआ और चिंगारी ने आग पकड़ ली। धमाके की आवाज सुनते ही मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए।

वहीं अस्पताल सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग को फैलने से रोक लिया गया है, लेकिन आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

अस्पताल की 11वीं मंजिल पर कैंटीन

इसके अलावा प्रशासन एवं पुलिस की टीमें भी IGMC कैंपस में पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि आग IGMC की 11वीं मंजिल पर बनी कैंटीन में लगी है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, इस अग्निकांड में अभी तक किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग की लपटें उठने और धुंए के कारण चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है।

16 साल बाद बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की रिहाई

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें