HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज : वित्तमंत्री सीतारमन के पति ने ही खोल दी अर्थव्यवस्था...

किच्छा न्यूज : वित्तमंत्री सीतारमन के पति ने ही खोल दी अर्थव्यवस्था की पोल -प्रीतम, इंदिरा

किच्छा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश ने कहा कि भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार की जन विरोधी,विकास विरोधी तथा किसान विरोधी नीतियों से देश की जनता त्रस्त हो गई है और सरकार को जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है । नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया तथा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जी-जान से जुटने के निर्देश दिए। इससे पूर्व किच्छा पहुंचने पर कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष अक्षय बाबा के प्रतिष्ठान होटल नीलकंठ पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तथा प्रदेश पार्टी मुखिया का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

होटल नीलकंठ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए 2022 का विधानसभा चुनाव बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि करोना काल के दौरान गरीब तथा पात्र व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए कांग्रेसियों ने अपने घरों से निकलकर सराहनीय कार्य किया, जबकि भाजपा सरकार पिंजरे में कैद रही। उन्होंने कहा कि हालात तथा परिस्थिति दोनों कांग्रेस के पक्ष में है और इसका लाभ उठाने के लिए कांग्रेसियों को सोचने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत चीन सीमा पर स्थिति खराब है जबकि केंद्र सरकार मदमस्त होकर काम कर रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है, देश की जीडीपी -24 हो गई है तथा एकमात्र सेक्टर कृषि ने जीडीपी को सांस देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश की वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था को मजबूत बताती हैं, जबकि उनके पति ने खराब अर्थव्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कांग्रेस शासन को सफल बताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को मंदी से उबारने का काम किया, जबकि वर्तमान दौर में सत्ता पक्ष अर्थव्यवस्था पर कोई बात करने को तैयार नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और देश की जनता महंगाई से त्रस्त है , कांग्रेस शासन में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल था और वर्तमान में 40 रुपए प्रति बैरल होने के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल में पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने तथा गैस सिलेंडर के दाम 400 रुपए होने पर भाजपाई सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते थे ,परंतु अब भाजपाई बढ़ती महंगाई में जनता के सामने मुंह दिखाने से भी कतरा रहे हैं । नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लाशों पर राजनीति की है और बिहार चुनाव में लाभ लेने के लिए भाजपा पार्टी द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मुद्दे को जिंदा रखने का काम किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और देश की जनता पूर्व पीएम इंदिरा गांधी तथा पूर्व पीएम राजीव गांधी के बलिदान को हमेशा याद रखेगी । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर पर दस- दस सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर युवा नेता अक्षय बाबा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष तथा नेता प्रतिपक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, पुष्कर राज जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी सरवर यार खान, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी, गुड्डू तिवारी, किन्नू शुक्ला, हरीश पनेरू, डॉ. गणेश उपाध्याय, नारायण बिष्ट, दलीप सिंह बिष्ट, बंटी पपनेजा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, विनोद कोरंगा, जितेंद्र सिंह संधू, राजेश प्रताप सिंह, राजकुमार बजाज, निर्मल सिंह हंसपाल, जगरूप सिंह गोल्डी, जस्सी देओल, सरणजीत सिंह, लियाकत अली, जाकिर अंसारी व सोमपाल कोली सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments