HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आखिरकार रानीधारा में शुरू हुआ क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण का कार्य

अल्मोड़ा : आखिरकार रानीधारा में शुरू हुआ क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण का कार्य

📌 पालिकाध्यक्ष व सभासद ने किया निरीक्षण

CNE REPORTER, ALMORA/नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व सभासद अमित साह मोनू के निरीक्षण के बाद आज से क्षतिग्रस्त ​दीवार निर्माण का काम शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd

स्कूल की दीवार का निर्माण का काम

Advertisement

उल्लेखनीय है कि गत दिवस पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व सभासद अमित साह ने रानीधारा रोड का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया कि ग्रेस स्कूल की दीवार का निर्माण कार्य नहीं होने के कारण सीवर लाइन का कार्य रुका पड़ा है। सीवर लाइन का कार्य नहीं होने के कारण रोड निर्माण का कार्य शुरू हो पाना संभव नहीं था।

इस विषय में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता से फोन द्वारा वार्ता हुई। उन्होंने तत्काल दीवार निर्माण का कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि जिलाधिकारी ने जनहित को देखते हुए इसके लिए धनराशि आवंटित की थी, लेकिन टेंडर होने के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा कार्य आरंभ नहीं किया गया था। जो कि ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाता था।

उन्होंने कहा कि फिल्हाल विभाग को चेताने के पश्चात आज से कार्य आरंभ हो गया है। इस मौके पर सभासद अमित साह मोनू मौके पर पहुंचे व चल रहे काम का निरीक्षण किया।

उन्होंने ठेकेदार को बताया कि यह सड़क की सुरक्षात्मक दीवार है। अतएव इसका कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो। पूर्व में हुए निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, सभासद अमित साह मोनू, अमरजीत सिंह भाकुनी, अतुल पांडे, बी.पी.डंगवाल, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कविंद्र पंत, अमीन बसंत बल्लभ पांडे आदि मौजूद रहे।

अहमदाबाद से लौटे डॉ. गणेश सिंह नेगी, प्रशिक्षण में किया प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments