HomeUttarakhandNainitalसिरसा में गुलदार की बढ़ी दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

सिरसा में गुलदार की बढ़ी दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

ग्रामीणों को किया सतर्क, रात में अकेले न निकलने की अपील

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। ग्राम सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने जनसुरक्षा के मद्देनजर पिंजरा लगा दिया है। गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है। विभाग ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों को विशेष रूप से रात के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लोगों से कहा गया है कि रात में अकेले घर से बाहर न निकलें। यदि किसी आवश्यक कार्य से रात में बाहर जाना पड़े तो अकेले जाने के बजाय समूह में निकलें। साथ ही, अपने साथ टॉर्च और लाठी अवश्य रखें, ताकि किसी आपात स्थिति में बचाव के लिए तत्काल कदम उठाया जा सके।

विभाग ने जंगल की ओर जाने वाले ग्रामीणों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि घरों और आबादी के आसपास घनी झाड़ियों को न पनपने दें। ऐसी झाड़ियां गुलदार के छिपने के लिए सुरक्षित स्थान बन सकती हैं। इसलिए आसपास के क्षेत्र को साफ और खुला रखना जरूरी है।

वन विभाग की टीम गुलदार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पिंजरा लगाए जाने के बाद विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी भी की जा रही है, ताकि गुलदार की आवाजाही का पता लगाया जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि गुलदार दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे उकसाने का प्रयास न करें। किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल वन विभाग को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग ने कहा कि सामूहिक सतर्कता और सावधानी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित स्थिति को टाला जा सकता है।

इस मौके पर वन दरोगा प्रदीप कुमार मौर्य, बीट अधिकारी अनिल सिंह बोरा, बीट अधिकारी विपिन बिष्ट, धर्मपाल सिंह, दीवान सिंह, सिरसा ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments