HomeNationalसेना की तोपखाना रेजिमेंट में पहली बार शामिल हुईं पांच महिला अधिकारी

सेना की तोपखाना रेजिमेंट में पहली बार शामिल हुईं पांच महिला अधिकारी

First Batch of Women Officers | सेना में महिला अधिकारियों की जिम्मेदारी का दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है और पहली बार पांच महिला अधिकारियों को सेना की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सेना की प्रशिक्षण अकादमी में गहन और कठोर प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट महक सैनी को सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन रेजिमेंट, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे और लेफ्टिनेंट अदिति यादव को फील्ड रेजीमेंट, लेफ्टिनेंट पी मुदगिल को मीडियम रेजिमेंट और लेफ्टिनेंट आकांक्षा को रॉकेट रेजीमेंट में तैनात किया गया है।

सेना के सूत्रों के अनुसार इन पांचों महिला अधिकारियों को अपने समकक्ष पुरुष अधिकारियों की तरह समान अवसर मिलेंगे तथा इन्हें समान चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा।

इन महिला अधिकारियों को तोपखाना रेजिमेंट की सभी इकाइयों में तैनात किया जाएगा जहां इन्हें रॉकेट, मीडियम, फील्ड और सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन तथा उपकरण इकाइयों में पर्याप्त प्रशिक्षण और मौका दिया जाएगा। इन पांचों महिला अधिकारियों में से तीन को उत्तरी सीमा पर स्थित इकाइयों और दो को पश्चिमी थिएटर में चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।

महिला अधिकारियों को सेना की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन दिया जाना इस बात का प्रतीक है कि सेना में बड़े स्तर पर बदलाव और सुधार किए जा रहे हैं। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने इस वर्ष जनवरी में कहा था कि महिला अधिकारियों को तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन देने का निर्णय ले लिया गया है।

धन्य पिता भगीरथ – 5 सगे भाई-बहन बने जज

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments