HomeUttarakhandAlmoraबिटिया की मेहंदी रस्म में डांस कर रहे पिता को आया हार्ट...

बिटिया की मेहंदी रस्म में डांस कर रहे पिता को आया हार्ट अटैक, मौत

👉 मातम में बदल गई शादी की खुशियां

अल्मोड़ा। बेटी की विदाई देखना एक पिता का सबसे बड़ा सपना होता है, लेकिन यहां एक पिता को एक पल देखने का मौका ही नहीं मिल पाया। पिता की मौत विवाह से ठीक एक दिन पूर्व बिटिया के मेहंदी समारोह के दौरान ही हो गई। पिता अन्य रिश्तेदारों के साथ नाच रहे थे। इसी बीच अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर ही गिर गये। उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना यहां धारानौला क्षेत्र की है। दरअसल, चन्द्र शेखर लोहनी की बिटिया की शादी थी। यह शादी रविवार के रोज हल्द्वानी के एक बैंकेट हॉल में तय थी। इससे एक रोज पूर्व शनिवार रात मेहंदी का कार्यक्रम उनके घर पर ही चल रहा था। तमाम सगे-संबंधी इस खुशी के पल पर उनके घर आये हुए थे। मेहंदी व अन्य रस्में निर्विध्न चल रही थी। घर पर हंसी-खुशी का माहौल था। इस खुशी के पल में बिटिया के पिता अन्य लोगों के साथ डांस कर रहे थे। इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। घबराये परिजन उन्हें बेस अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।

पिता के असमायिक निधन के बाद बिटिया के मामा ने अपना फर्ज निभाया। चूंकि सारी तैयारियां हो चुकी थीं। अतएव विवाह टाला नहीं गया। रविवार को दुल्हन के मामा व अन्य रिश्तेदार विवाह रस्म को संपन्न कराने के​ लिए हल्द्वानी चले गए। जहां देर रात दुल्हन का विवाह संपन्न हुआ। दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments