HomeUttarakhandAlmoraअसंवेदनशील कदम, दोहरा सितम : रोडवेज बसों में किराया वृद्धि और पेट्रोल—डीजल...

असंवेदनशील कदम, दोहरा सितम : रोडवेज बसों में किराया वृद्धि और पेट्रोल—डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी ने तोड़ दी जनता की कमर : मनोज तिवारी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज की बसों का किराया सीधे दुगुना कर दिए जाने पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज जहां एक ओर पूरे प्रदेश की जनता लाक डॉऊन के कारण आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हो चुकी है एवं गरीब व मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से खराब है। ऐसे में रोडवेज की बसो़ं का किराया दुगुना हो जाने से आम जनता की कमर ही टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसों का उपयोग अधिकतम गरीब एवे मध्यम वर्ग ही करता है, जिस कारण इस वर्ग पर प्रदेश सरकार की यह दोहरी मार है। सरकार को रोडवेज की बसों के किराये को तय करते समय संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के घाटे को पूरा करने के लिए जनता पर आर्थिक भार डालना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री तिवारी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश सरकार अपने इस किराया बढ़ोत्तरी के आदेश को अविलम्ब वापस ले, जिससे कि जनता को राहत मिल सके। श्री तिवारी ने कहा कि विगत 13 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिस कारण पेट्रोल-डीजल का मूल्य वर्तमान में अपनी सारी सीमाएं लांघ गया है।पहले से आर्थिक रूप से अक्षम पड़ी देश की जनता पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों से हैरान-परेशान है। उन्होंने कहा कि डीजल का मूल्य बढ़ने से दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तु महंगी होगी जिसका विपरीत आर्थिक असर सीधे जनता पर पड़ेगा। श्री तिवारी ने कहा कि जहां आज इस महामारी के कठिन दौर में केन्द्र सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों को कम कर स्थिर करना चाहिए वहीं हर रोज पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाकर जनता को परेशान करने का काम केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। श्री तिवारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि केन्द्र सरकार को जनहित में अब बिना समय गवाए पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर उन्हें स्थिर करना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments