HomeUttarakhandAlmoraभाजपा की रीति-निति व गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए कार्यकर्ता ! शुरू...

भाजपा की रीति-निति व गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए कार्यकर्ता ! शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविरों का दौर, रानीखेत व स्याल्दे में शिविर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/रानीखेत

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

भारतीय जनता पार्टी द्वारा तमाम मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन का दौर शुरू हो चुका है। आज रानीखेत व स्याल्दे में आयोजित शिविरों में कार्यकर्ताओं को जहां भाजपा के इतिहास व कार्य पद्वति की जानकारी दी, वहीं आम जन मानस को भाजपा की रीति व नीति से अवगत कराने का आह्वान भी किया गया।
रानीखेत नगर मंडल प्रशिक्षण वर्ग आज रानीखेत के शिव मंदिर हाल में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट, सत्र अध्यक्ष दीप भगत , छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके की। गजराज बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा थे, जिन्होंने विचार परिवार कार्यपद्धती विषय पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष मोहन नेगी जी द्वारा की गई। तृतीय सत्र की मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरन पंत थीं, जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत बावड़ी द्वारा की गई। चतुर्थ सत्र में मुख्य अतिथि मुख्य व वक्ता अध्यक्ष वन पंचायत सलाहकार परिषद वीरेंद्र बिष्ट रहे। उनके द्वारा 2014 के बाद भारत की बदलती राजनीति विषय पर प्रकाश डाला गया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र रौतेला द्वारा की गई। इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, सत्र अध्यक्ष का माल्यार्पण, शाॅल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागतकर्ताओं में विमला रावत, चंदन भगत, विनोद भार्गव, विमल भट्ट, ललित मेहरा, गिरधर किरोला, खेम सिंह बिष्ट, सुल्तान खान, वेद प्रकाश, रेखा पांडे, चंपा भंडारी, अनु सोनकर, संगीता टम्टा, विमला, शंकर दत्त बुधौड़ी, भुवन चंद्र पाठक, ललित चंद आदि शामिल रहे। संचालन नगर महामंत्री ललित मेहरा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि परिचय नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल द्वारा कराया गया।
स्याल्दे। भारतीय जनता पार्टी मंडल स्याल्दे (अल्मोड़ा) के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में सोशल मीडिया के प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती ने सोशल मीडिया की उपयोगिता और व्यक्तित्व विकास के विषय में वक्ता के रूप में संबोधन किया। श्री खाती ने कहा की सोशल मीडिया में वर्तमान समय में आम जन मानस करने लगा है। हमें सकारात्मक बातें और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से आम जन मानस तक पहुंचानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments