HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : पुलिस के हत्थे चढ़ा Ib का फर्जी JCO, विभाग...

Uttarakhand Breaking : पुलिस के हत्थे चढ़ा Ib का फर्जी JCO, विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, बेरोजगारों को थमा देता था फर्जी Selection list और Appointment certificate

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

रामनगर। कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे नटवरलाल को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है, जो खुद को आई.बी. का जेसीओ बताकर नौकरी दिलाने के बहाने युवाओं से लाखों की ठगी कर चुका है। इस शातिर ठग ने देहरादून व हरिद्वार आदि जनपदों में तमाम युवओं को अपने झांसे में लेकर ठगी को अंजाम दिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

घटनाक्रम के अनुसार वादी केशव विश्वकर्मा पुत्र राम स्वरूप विश्वकर्मा निवासी ग्राम गांधीनगर, मालधनचौड़, कोतवाली रामनगर, नैनीताल ने तहरीर दी थी कि प्रतिवादी उज्जवल गोस्वामी पुत्र मदन गोस्वामी निवासी कैलाश गली खड़खड़ी हरिद्वार ने स्वयं को आई.बी. में जेसीओ बताकर उसको विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख 35 हजार 9 सौ रूपये ठग लिये हैं।

Corona update : आज 6306 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 2146 नए संक्रमित

उक्त तहरीर पर थाना पुलिस ने धारा 420 भादवि का पंजीकृत किया। अभियोग की विवेचना उनि जगवीर सिंह द्वारा की गयी। इस दौरान प्रकाश में आया कि उज्जवल गोस्वामी द्वारा स्वयं को आईबी में जेसीओ बताया जाता है तथा बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता है।

इसके लिये वह फर्जी सलेक्शन लिस्ट, फर्जी नियुक्ति प्रमाण-पत्र आदि देकर बेरोजगार युवकों का विश्वास जीतकर उनसे ठगी करता है। जिसके आधार पर अभियोग में धारा 468/471 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। इसने देहरादून, हरिद्वार आदि जिलों में भी बेरोजगार युवकों से इस प्रकार की ठगी की है। जिसके विरूद्ध देहरादून के थाना पटेलनगर में धारा 420/406/506 IPC तथा जनपद हरिद्वार के थाना कनखल में धारा 419/42/506 IPC पंजीकृत है।

Uttarakhand : पुलिस के हत्थे चढ़ा Ib का फर्जी JCO, विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

आज बृहस्पतिवार को आरोपी ठग उज्जवल गोस्वामी को ऋषिकुल मैदान के पास हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी कर प्राप्त किये गये रूपयों में शेष 20 हजार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिम तथा एक एटीएम बरामद किया गया है।

कोरोना से जंग : नाक में डाले जायेंगे सिर्फ 04 बूंद जिंदगी के, नेजल वैक्सीन और स्प्रे पर काम शुरू, पढ़िये पूरी ख़बर…

गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कोतवाली रामनगर से उनि जगवीर सिंह, चौकी मालधनचौड़, कनि तरूण चौधरी चौकी मालधनचौड़, कानि. प्रदीप कुमार, चौकी मालधनचौड़, कोतवाली रामनगर शामिल रहे।

Uttarakhand : पूर्व प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार महीनों बाद ड्यूटी ज्वाइन करने आ पहुंचा सिरफिरा, पीछा करते आ पहुंची पुलिस, फिर खुला यह राज….

बीबी-बच्चों के सामने विधायक के फोन पर अश्लीलता का नंगा नाच, महिला की हरकत से हुए शर्मसार! पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments