HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी में झोलाछाप आयुर्वेदिक डॉक्टर पकड़ा, क्लीनिक सील

हल्द्वानी में झोलाछाप आयुर्वेदिक डॉक्टर पकड़ा, क्लीनिक सील

हल्द्वानी अपडेट| ऊंचापुल क्षेत्र में किराये के एक मकान में अवैध आयुर्वेदिक क्लीनिक संचालित होने का खुलासा हुआ है। नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग ने सोमवार को छापेमारी कर यहां से झोलाछाप को पकड़ा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जरूरी दस्तावेज और पैकेट में बंद दवाओं का विवरण नहीं मिलने पर दवाखाना सील कर दिया गया है। साथ ही दवाओं को जब्त कर तीन सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं संबंधित व्यक्ति का सत्यापन नहीं पर पुलिस ने मकान मालिक का 5 हजार रुपये का चालान किया है।

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि ऊंचापुल क्षेत्र में अवैध संचालित क्लीनिक में खुद को डॉक्टर बता रहे व्यक्ति के पास से बीएमएस की डिग्री या आयुर्वेदिक चिकित्सक होने का कोई प्रमाण नहीं मिला।

साथ ही दवाखाने में दवाओं को पैकेट में पैक करके रखा गया था। उनमें किसी प्रकार के रसायन को विवरण नहीं था। क्लीनिक चला रहे व्यक्ति से पूछे जाने पर दवाओं के प्रकार की जानकारी भी नहीं मिली। बताया कि वह पीलिया, गठिया, पथरी आदि बीमारियों के इलाज के नाम पर दवाइयां दे रहा था।”

हल्द्वानी : बिंदुखत्ता निवासी सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments