सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: इस बार मल्ला महल में ‘फागोत्सव’ का आयोजन हो रहा है। यह संगीतमय फागोत्सव 02 मार्च 2023 यानी कल अपराह्न 03 बजे से होगा।
यह जानकारी देते हुए राजकीय संग्रहालय के प्रभारी निदेशक चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि 02 मार्च को फागोत्सव, 2023 का संगीतमय आयोजन मल्ला महल में होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वन्दना होंगी। जिसके तहत अपराह्न 03 बजे से सांय 06 बजे तक महिला होली तथा सांय 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक पुरूषों की बैठकी होली आयोजित होगी।